Dussehra Wishes In Hindi: दशहरे के त्योहार पर प्रियजनों को शुभकामनाएं दें

By
On:
Follow

Dussehra Wishes In Hindi 2024: इस साल दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहा जाता है, 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह त्योहार आश्विन महीने के पहले दिन से शुरू होकर नवरात्र के नौ दिनों के बाद आता है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन देवी ने महिषासुर का वध किया और भगवान राम ने रावण का नाश किया।

दशहरा के अवसर पर पांडवों द्वारा शमी वृक्ष की पूजा करने की परंपरा भी महत्वपूर्ण है। यह पर्व हमारे लिए प्रेरणा है कि हम बुराई का सामना करें और सच्चाई के मार्ग पर चलें। इस खास दिन पर अपने प्रियजनों को शुभकामनाएँ (Dussehra Quotes In Hindi) भेजकर इस खुशी को साझा करें।

Dussehra Wishes In Hindi 2024

1. विजयादशमी श्रीराम की विजय का है प्रतीक
श्री राम हैं बुराई पर अच्छाई का प्रतीक
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं 2024।

2. अपने दिल में प्रभु श्री राम का नाम करें धारण
अपने अंदर के रावण का आज ही करें सर्वनाश।
दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

4. इस बार की दशहरा पर
मेरे भाई बस तू काम कर इतना
बैठा है जो मन में तेरे
उस रावण का सर्वनाश कर।
दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं!

5. बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

6. इस दशहरा भगवान राम की कृपा से आपके जीवन व परिवार में सुख-समृद्धि का वास हो।
आपको दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. अधर्म पर धर्म की विजय
असत्य पर सत्य की विजय
बुराई पर अच्छाई की विजय
पाप पर पुण्य की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं

8. हो आपकी लाइफ में खुशियों का मेला,
कभी ना आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

9. भीतर के रावण को, जो आग खुद लगाएंगे,
सही मायने में वो ही दशहरा मनाएंगे।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

बुराई का हो विनाश
दशहरा लाए खुशियों की आस
संकटों और दुखों का हो नाश।
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. भगवान राम ने जैसे जीती थी लंका
उसी तरह आप भी जीत लें पूरी दुनिया
इस बार दशहरे पर आपको मिल जाएं
जीवन की सारी खुशियां।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं! (Happy Dussehra In Hindi)

For Feedback - feedback@speaks.co.in

Leave a Comment